फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संपत्ति विवाद में सराफा मंडल के अध्यक्ष की पत्नी, बेटे और भाई पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जमीन विवाद में मारपीट के मामले में सराफा मंडल के अध्यक्ष की पत्नी, बेटे और भाई समेत पांच लोगों पर सोमवार को राजघाट थाने में केस दर्ज कर लिया। केस गणेश के ही एक भाई ने दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बसंतपुर निवासी अभिलेष वर्मा ने राजघाट थाने में तहरीर दी, जिसके अनुसार पांच जुलाई की रात में उसके भाई सराफा मंडल के अध्यक्ष गणेश वर्मा की पत्नी जानकी वर्मा, गणेश का बेटा राहुल वर्मा, भाई भोला वर्मा शुभम वर्मा और विश्वनाथ वर्मा ने पैतृक संपत्ति के विवाद में उसे मारा पीटा और बंधक बना लिया। वे उसे जान से मारना चाहते थे। किसी तरह वह उनके चंगुल से निकल कर थाने पहुंचा। अभिलेष का आरोप है कि भाई-भाभी और भतीजा उन्हें पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं देना चाहते हैं। अभिलेष की तहरीर पर राजघाट पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें