फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापनगर-बरौनी स्पेशल: रेलवे आज चलाएगा एक फेरे की त्योहार स्पेशल ट्रेन, गोरखपुर में दो मिनट का होगा ठहराव

Wed, 25 Nov 2026 02:50 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे आज प्रतापनगर से बरौनी के लिए एक फेरे की त्योहार विशेष ट्रेन चलाएगा। ट्रेन 27 नवंबर की सुबह 6:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद बरौनी के लिए रवाना होगी। 
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने प्रतापनगर-बरौनी त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 09159 नंबर की यह ट्रेन 25 नवंबर को प्रतापनगर से एक फेरे के लिए रवाना होगी। ट्रेन तीसरे दिन गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
Trending Videos

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, 25 नवंबर को ट्रेन प्रतापनगर से रात 11:50 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, ईदगाह आगरा, टूंडला और कानपुर सेंट्रल होते हुए तीसरे दिन सुबह 6:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से 6:57 बजे रवाना होकर बस्ती, गोंडा, नरकटियागंज, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर होते हुए रात आठ बजे बरौनी पहुंचेगी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान का एक, सामान्य द्वितीय श्रेणी के छह और एसएलआरडी के दो कोच सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें