फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस : रेलवे स्टेशन से बाजार तक बढ़ाई सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसपी रेलवे ने स्टेशन पर प्लेटफार्म, ट्रेनों और प्रवेश-निकासी गेट का लिया जायजा
विज्ञापन

- एसपी सिटी के नेतृत्व में स्टेशन, बस अड्डे और प्रमुख बाजारों में पुलिस की पैदल गश्त
- होटलों में ठहरे बाहरी लोगों का खंगाला गया ब्योरा, संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश

गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस को सकुशल संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को रेलवे स्टेशन से लेकर शहर के प्रमुख बाजारों और बस अड्डों तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। एसपी रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने जीआरपी, आरपीएफ, डॉग स्क्वॉड और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। वहीं एसपी सिटी निमिष पाटील के नेतृत्व में शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस ने चेकिंग और पैदल गश्त की।
एसपी रेलवे ने प्लेटफार्म, ट्रेनों, सर्कुलेटिंग एरिया, आउटर एरिया, पार्किंग, वेटिंग हॉल, प्रवेश-निकासी गेट और होल्डिंग एरिया में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की निगरानी के साथ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एसपी रेलवे ने स्टेशन परिसर में लगे सीसी कैमरों की स्थिति भी देखी। खराब कैमरों को तत्काल दुरुस्त कराने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने जीआरपी और आरपीएफ के बीच समन्वय बनाकर चेकिंग टीम गठित करने तथा सीसी कैमरों की 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान सीओ सवियत्न गौतम और जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, एसपी सिटी निमिष पाटील के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और शहर के प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त की। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर नजर रखी गई। होटलों में ठहरे बाहरी लोगों का विवरण भी खंगाला गया। देर रात तक प्रमुख मार्गों पर वाहनों की चेकिंग जारी रही। एसपी सिटी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस और आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें