कोरोना टीका लगवाते नेता केएल गुप्त।
- फोटो : अमर उजाला।
104 वर्ष के एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री केएल गुप्त ने मंगलवार को ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय में कोरोना टीका को दूसरा डोज भी लगवा लिया। केएल गुप्त कोविड टीका लगवाने वाले रेलवे में सबसे बुजुर्ग व्यक्ति हैं।
वे लगातार 60 बार से नरमू के महामंत्री हैं। पिछले वर्ष उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। उनके हौंसले का ही कमाल था कि तीन महीने में ही फिट हो गए। कोरोना काल में भी वे लगातार दफ्तर पर काम करते रहे और रेलकर्मियों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के पा जा रहे हैं।
टीका लगने के बाद उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। पूर्वोत्तर रेलवे के सभी रेल कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों के साथ गोरखपुर के आम जनता से भी अपील करूंगा कि वे टीका जरूर लगवाएं।