रेलवे प्रशासन ने 04534 अंबाला-बरौनी विशेष गाड़ी के छपरा स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान के समय में 20 जुलाई से परिवर्तन कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि परिवर्तित समय के अनुसार 20 जुलाई से 04534 अंबाला-बरौनी विशेष गाड़ी छपरा स्टेशन पर रात 8.34 बजे के स्थान पर 8.10 पहुंचेगी तथा 8.44 बजे के स्थान पर 8.20 बजे छूटेगी। ब्यूरो
सगौली मझौलिया रेलखंड पर परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ट्रेनें
पूर्व मध्य रेलवे के सगौली-मझौलिया स्टेशनों के बीच पानी के बढ़ते स्तर को देखते हुए सगौली-नरकटियागंज रेलखंड पर यातायात बाधित है। इससे गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
मार्गपरिवर्तन
- आनंद विहार टर्मिनस से 09 जुलाई को आने वाली 02558 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जाएगी।
- आनंद विहार टर्मिनस से 09 जुलाई को आने वाली 05274 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल के रास्ते चलायी जाएगी।
- मुजफ्फरपुर से 10 जुलाई को चलने वाली 02557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलायी जाएगी।
- रक्सौल से 10 जुलाई को चलने वाली 05273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग रक्सौल- सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलायी जाएगी।
- कोलकाता से 09 जुलाई को जाने वाली 05051 कोलकाता-गोरखपुर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलायी जाएगी।
- दरभंगा से 10 जुलाई को जाने वाली 05251 दरभंगा-जालंधर सिटी विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलायी जाएगी।
- दरभंगा से 10 जुलाई को जाने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलायी जाएगी।
- भागलपुर से 10 जुलाई को जाने वाली 09178 भागलपुर-मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलायी जाएगी।
- बरौनी से 10 जुलाई को प्रस्थान करने वाली 09040 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलायी जाएगी।
मुंबई जाना होगा आसान, ट्रेनों का संचालन बढ़ा
मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने विशेष गाड़ियों के संचालन अवधि में विस्तार कर दिया है। इन गाड़ियों का संचालन समय, मार्ग एवं रेक संरचना पहले की ही तरह रहेगी। ये जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
05401 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी 28 जुलाई एवं 04 अगस्त को दो अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जाएगी। वहीं 05402 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी 30 जुलाई एवं 06 अगस्त को दो अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जाएगी। 05301 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी 23 एवं 30 जुलाई को दो अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जाएगी। 05302 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी 24 एवं 31 जुलाई को दो अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जाएगी।