फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे : ई-कियॉस्क से फाइलें अब ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे : ई-कियॉस्क से फाइलें अब ऑनलाइन
विज्ञापन

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में अब छोटे स्टेशनों पर भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की सुविधा शुरू कर दी गई है। कोरोना संक्रमण से बचते हुए ऑनलाइन वर्किंग में ई-कियॉस्क मददगार साबित हुआ है। इससे फाइलों के आदान-प्रदान में बहुत समय नहीं लगता और मैनपॉवर की बचत भी होती है। लखनऊ और इज्जतनगर मंडल के 25 स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू हो गई है जबकि वाराणसी मंडल में कार्य प्रगति पर है।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ई- ऑफिस के माध्यम से कार्य पहले से ही प्रारंभ हो चुका है। ऑनलाइन वर्किंग का विस्तार दूर-दराज स्थित कार्यालयों में भी कर दिया गया है ताकि वे भी इस तकनीक का लाभ उठा सकें। कार्यालयों में कर्मचारियों के इस्तेमाल के लिए ई-कियॉस्क स्थापित किया गया है। इससे जहां एक ओर कोरोना संक्रमण से बचाव हो रहा है वहीं दूसरी ओर मैनपावर तथा समय की भी बचत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिल रही सुविधा
गोरखपुर जंक्शन, गोंडा, ऐशबाग, बादशाहनगर, बुढ़वल, कर्नलगंज, जरवलरोड ,बस्ती, मनकापुर, आनंदनगर, बढ़नी, बलरामपुर, बिसवा, लखीमपुर, मैलानी, सीतापुर, बहराइच, डीआरएम कार्यालय इज्जतनगर, लालकुआं, काशीपुर, काठगोदाम, पीलीभीत, कासगंज, मथुरा, फर्रुखाबाद स्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें