रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए अप्रैल 2022 के आखिरी सप्ताह से 11 जोड़ी ट्रेनों की कोच संरचना में बदलाव करेगा। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी। जिन ट्रेनों की कोच संरचना में बदलाव किया गया है, उनमें गोरखपुर-हिसार-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस, गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस, गोरखपुर-कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस, गोरखपुर-कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस के नाम शामिल हैं। ब्यूरो
नए साल में रोडवेज को मिलेंगी 20 नई बसें
बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। नए साल पर गोरखपुर परिक्षेत्र को 20 नई बसों की सौगात मिलने वाली है। जल्द ही ये नई बसें गोरखपुर पहुंच जाएंगी। गोरखपुर परिक्षेत्र में 700 से अधिक बसें हैं। इनमें 15 से 20 बसें कार्यशाला में खराब खड़ी हैं। 18 बसों का कंडम घोषित किया जा चुका है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर डिपो एके मिश्रा ने बताया कि बसों की कमी को दूर करने व यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए रोडवेज प्रशासन ने मुख्यालय से 50 बसों की मांग की थी। फिलहाल मुख्यालय की ओर से नए साल में 20 बसें गोरखपुर परिक्षेत्र को मिलने वाली हैं।