गोरखपुर। प्लेटफाॅर्म पर मोटरसाइकिल दौड़ाने की घटना सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। प्लेटफाॅर्म-9 पर धर्मशाला बाजार की ओर से आने वाले रास्ते में कैव-बे पार्किंग बूथ के पास अब सीसीटीवी कैमरे और वॉरियर लगाए गए हैं।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन पर पीछे से आने-जाने वाली सभी गाड़ियों पर नजर रखी जाएगी। इसका उद्देश्य भविष्य में किसी भी प्रकार की शरारती घटना को रोकना और अपराधियों या शरारती तत्वों की पहचान करना है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्टेशन पर अनुशासन बनाए रखने के लिए उठाया गया है। संवाद