रेलवे प्रशासन ने छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन अवधि का विस्तार अगले आदेश तक किया गया है। 02521 बरौनी-एर्नाकुलम साप्ताहिक स्पेशल को 30 अगस्त से प्रत्येक सोमवार, 02522 एर्नाकुलम-बरौनी स्पेशल को तीन सितंबर से प्रत्येक शुक्रवार , 05269 मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद स्पेशल को 26 अगस्त से प्रत्येक बृहस्पतिवार और 05270 अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर स्पेशल को 28 अगस्त से प्रत्येक शनिवार को चलाया जाएगा।
इसी तरह 05531 सहरसा-अमृतसर स्पेशल को 29 अगस्त से प्रत्येक रविवार, 05532 अमृतसर-सहरसा स्पेशल को 30 अगस्त से प्रत्येक सोमवार, 05267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल को 28 अगस्त से प्रत्येक शनिवार, 05268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल स्पेशल को 30 अगस्त से प्रत्येक सोमवार, 05529 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल को 25 अगस्त से प्रत्येक बुधवार और 05530 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा स्पेशल को 26 अगस्त से प्रत्येक बृृहस्पतिवार को चलाया जाएगा। 05211 दरभंगा-अमृतसर त्रैसाप्ताहिक स्पेशल को 30 अगस्त से प्रत्येक सोमवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को चलाया जाएगा। 05212 अमृतसर-दरभंगा त्रैसाप्ताहिक स्पेशल को एक सितंबर से प्रत्येक बुधवार, शनिवार एवं सोमवार को चलाया जाएगा।
दिल्ली और हैदराबाद की फ्लाइट निरस्त
खराब मौसम की वजह से गुरुवार को दिल्ली से गोरखपुर आने और फिर दिल्ली जाने वाली के अलावा हैदराबाद से गोरखपुर आने वाली और यहां से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट निरस्त कर दी गई। अचानक उड़ानें निरस्त होने से कई यात्री परेशान हुए।