गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से सीनियर सिटीजंस पेंशनर्स के बीच क्रिकेट मैच रेल विहार फेज-तीन के ग्राउंड खेला गया। फाइनल मैच रेल विहार शाखा-तीन व जाफरा बाजार शाखा के बीच हुआ। दोनो टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया।
स्वर्गीय विद्यावती पांडेय स्मृति कप संयुक्त विजेता टीमों के कप्तान एसपी सिंह (रेल विहार) व अरुण कुमार (जाफरा बाजार) को दिया गया। प्रोत्साहन कप बिछिया शाखा, बक्शीपुर शाखा, जटेपुर शाखा व राप्ती नगर शाखा को मुख्य अतिथि अमिय रमण व विशिष्ट अतिथि पीएस पांडेय ने प्रदान किया। मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार जाफरा बाजार के अजय दूबे व बेस्ट बॉलर का पुरस्कार बिछिया के प्रमोद सिंह को दिया गया।