फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का ‘टेस्ट’ ही विघटनकारी : योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी का ‘टेस्ट’ ही विघटनकारी : योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मीडिया में आम के स्वाद पर लेकर दिए गए बयान पर घेेेरा है। राहुल के इस कथन पर कि उन्हें यूपी नहीं, आंध्र प्रदेश के आम पसंद हैं, सीएम योगी ने ट्वीट के जरिये तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी का ‘टेस्ट’ ही विघटनकारी है।
विज्ञापन

एक मीडियाकर्मी के इस सवाल पर कि क्या उन्हें यूपी के आम पसंद हैं, इस पर राहुल गांधी ने कहा कि मुझे आंध्र प्रदेश के आम का स्वाद पसंद है। मैं, यूपी के आम पसंद नहीं करता। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने राहुल को आड़े हाथों लिया है। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को टैग ट्वीट में लिखा, श्री राहुल गांधी जी आपका ‘टेस्ट’ ही विघटनकारी है। आपके विभाजनकारी संस्कारों से पूरा देश परिचित है। आप पर विघटनकारी कुसंस्कारों का प्रभाव इस कदर हावी है कि फल के स्वाद को भी आपने क्षेत्रवाद की आग में झोंक दिया, लेकिन ध्यान रहे कश्मीर से कन्या कुमारी तक भारत का स्वाद एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें