फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बांसगांव प्रकरण में सदल प्रसाद को राहुल गांधी ने दिल्ली बुलाया-वीसी से मामले की ली जानकारी

Sat, 08 Jun 2024 11:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
मतगणना के दौरान जीत का निशान दिखाते कमलेश व री काउंटिंग की मांग करते सदल प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बांसगांव संसदीय सीट में मतगणना में धांधली की शिकायत का संज्ञान लिया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनाराण पटेल के जरिए कांफ्रेसिंग करके पार्टी प्रत्याशी सदल प्रसाद से बात की। साथ ही सदल प्रसाद को दिल्ली बुलाया है।

विज्ञापन


सदल शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के साथ दिल्ली जाएंगे और राहुल गांधी को प्रकरण की जानकारी देंगे। लखनऊ में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें बांसगांव से पार्टी प्रत्याशी सदल प्रसाद भी शामिल हुए। बैठक में सदल प्रसाद ने आरोप लगाया कि मतगणना में धांधली करके भाजपा प्रत्याशी को जिताया गया है, जबकि उन्हें सर्वाधिक मत प्राप्त हुआ था।

कांग्रेस की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने बताया कि राहुल गांधी ने बांसगांव सीट पर मतगणना में हेराफेरी के मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कांफ्रेंसिंग के जरिए बात करके सदल प्रसाद से पूरी जानकारी ली है। लखनऊ की बैठक में निर्णय हुआ कि सदल प्रसाद अपनी बात राहुल गांधी के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन


ोवह शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के साथ दिल्ली जाएंगे और राहुल गांधी से मिलेंगे। इसके बाद न्याय की लड़ाई और तेज होगी। निर्मला पासवान ने बताया कि उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग से मतगणना में धांधली की शिकायत करते हुए पुनर्मतगणना की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें