फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चूल्हा-चौका छोड़ वोट डालने के लिए लगाई कतार

Fri, 05 May 2023 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। निकाय चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने में महिलाएं पीछे नहीं रहीं। चूल्हा चौका छोड़कर कतार में लगीं महिलाएं वोट डालने के लिए उत्साहित नजर आईं। कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय पीएसी कैंप बिछिया, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल नगर के बूथ पर महिलाओं की कतार देखने को मिली। अधिकतर महिलाएं समूह के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंची थीं। हाथों में मतदाता पर्ची और पहचान पत्र लिए लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करतीं रहीं।
विज्ञापन


विष्णुपुरम की अनीता ने कहा कि चूल्हा चौका तो रोज का काम है। आज लोकतंत्र का महापर्व है, ऐसे में सब काम छोड़कर पहले अपने बूथ पर मतदान करने आईं हूं। वोट डालने के बाद घर जाकर काम देखूंगी।

आत्माराम नगर की अलका ने कहा कि सोच लिया था कि सुबह पहले वोट देने जाऊंगी फिर घर आकर काम करुंगी, ऐसा किया भी। वोट हमारा अधिकार है। इसका इस्तेमाल सभी को जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें