पूर्वांचल एक्सप्रेस पटरी से उतरी
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के चलते करीब सात महीने बाद गोरखपुर जंक्शन से कोलकाता के लिए मंगलवार को रवाना हुई पूर्वांचल पूजा स्पेशल मुजफ्फरपुर के पास सिलौट और सिहो स्टेशन के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
स्लीपर के दो कोच के कुछ पहिए पटरी से उतर गए। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पूर्वांचल एक्सप्रेस में गोरखपुर जंक्शन से करीब 1350 यात्री सवार हुए।
ट्रेन मुजफ्फरपुर से एक स्टेशन आगे शिलौट स्टेशन के पास होम सिग्नल के दौरान पटरी से उतर गई। दो कोच के आठ पहिए पटरी से उतर गए। बागियों को पटरी पर लाने में काफी वक्त लगा।
रेल प्रशासन ने कुछ समय बाद अप लाइन को चालू कर दिया गया, जिससे कॉसन पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो गया। लॉकडाउन के समाप्त होने के बाद स्पेशल ट्रेन के रूप में ट्रेन गोरखपुर जंक्शन से रवाना हुई थी।