उत्तराखंड के लिए भी महत्वपूर्ण
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट का तीन दिवसीय सम्मेलन उत्तराखंड के बद्रीधाम में आयोजित किया गया है। यह सम्मेलन एक से तीन जून तक होगा। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री योगेंद्रनाथ शुक्ल एवं प्रातीय उपाध्यक्ष सुभाष शाही ने बताया कि शिविर का उद्घाटन उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह एक जून को करेंगे। दो जून को शिक्षा के सुधार के उपाय विषय पर शैक्षिक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। उसमें उत्तराखंड के शिक्षामंत्री धन सिंह रावत मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। शिविर का समापन तीन जून को होगा। शिक्षक नेताओं ने शिक्षक शिक्षिकाओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। संवाद