फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इतिहास हमें शिक्षा भी देता और प्रेरणा भी

विज्ञापन
विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को राजकीय बौद्ध संग्रहालय, द्वारा ‘‘विश्व के प्रसिद
विज्ञापन
संग्रहालय इतिहास को मूर्त बनाता है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को राजकीय बौद्ध संग्रहालय, द्वारा ‘‘विश्व के प्रसिद्ध संग्रहालयों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी‘‘ का आयोजन किया गया। उद्घाटन सहायक आयुक्त राज्य कर विजय बहादुर ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उन्होंने कहा कि इतिहास हमें शिक्षा भी देता और प्रेरणा भी। इतिहास अमूर्त होता है और संग्रहालय इतिहास को मूर्त बनाता है। संग्रहालय हमारी, संस्कृति विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन का सशक्त माध्यम है। संग्रहालय संस्कृति, सभ्यता के संवाहक हैं। बौद्ध संग्रहालय द्वारा आयोजित प्रदर्शनी के माध्यम से देश विदेश के प्रमुख ऐतिहासिक संग्रहालयों की अद्भूत झलक मिलती है। संग्रहालय के वरिष्ठ कर्मचारी शिवनाथ ने कहा कि इतिहास केवल घटनाओं का संकलन मात्र नहीं है। इतिहास हमें शिक्षा भी देता है और प्रेरणा भी। इतिहास अमूर्त होता है और संग्रहालय उसी इतिहास को मूर्त बनाते हैं। प्रदर्शनी में भारतीय संग्रहालय, कोलकाता, पटना म्यूजियम, बिरला इंडस्ट्रीयल एंड टेक्नालोजिकल म्यूजियम, विक्टोरिया मेमोरियल म्यूजियम, सरदार वल्लभ भाई पटेल नेशनल मेमोरियम म्यूजियम, नैपियर म्यूजियम मद्रास, नेशनल म्यूजियम नई दिल्ली, छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय, शंकर्स इन्टरनेशनल डाल म्यूजियम, राजकीय संग्रहालय, बंगलौर, लाहौर म्यूजियम, सहित अन्य बहुत से म्यूजियम की प्रदर्शनी लगाई गई। इस मौके पर डाॅ. रामचेत चैधरी, प्रोफेसर कौशल कुमार, सुभाष चन्द्र चैधरी, मनीष तिवारी, प्रभाकर शुक्ला, मनीष मोहन, हरेन्द्र सिंह, मिन्नत गोरखपुरी, विनय सिंहल, समन्तक मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें