फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जनता को त्वरित और निष्पक्ष न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता

विज्ञापन
पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते एसएसपी डॉ कौस्तुभ।फोटो - संवाद।
विज्ञापन
- डॉ. कौस्तुभ ने संभाला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पदभार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जौनपुर से तैनात रहे डॉ. कौस्तुभ ने शनिवार को गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता को त्वरित और निष्पक्ष न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस व्यवस्था को और अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को न्याय के लिए अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। मीडिया से बातचीत में उन्होंने जोर देकर कहा कि थाने पर आने वाला हर फरियादी पुलिस से न्याय की उम्मीद लेकर आता है। यह पुलिस की जिम्मेदारी है कि उसे वहीं समाधान मिले। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को बार-बार कानूनी मदद के लिए चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए थाना स्तर पर ही प्रभावी सुनवाई और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. कौस्तुभ ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा की। बैठक में जिले में घटित होने वाले अपराध, संवेदनशील क्षेत्र, लंबित मामले और अपराध नियंत्रण की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराधियों के प्रति किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्पष्ट किया कि ''''बदमाशों की जगह जेल है।'''' एसएसपी ने सक्रिय पुलिसिंग, गश्त बढ़ाने, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और संगठित अपराध पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें