गोरखपुर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दाउदपुर स्थित काली मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। वह कांग्रेस की ओर से बजरंग दल की तुलना आतंकवादी संगठन से करने और सरकार बनने के बाद बजरंग दल को बैन करने की घोषणा पर विरोध जता रहे थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान हनुमान की 11 बार हनुमान चालीसा पाठ मंत्र भगवान हनुमान की आरती के साथ हुआ। कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. आरपी शुक्ला, विश्व हिन्दू परिषद प्रांत प्रचार प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी, प्रांत सुरक्षा प्रमुख गोपाल, प्रांत विधि प्रमुख अभय प्रताप शाही, प्रांत दुर्गा वाहिनी संयोजिका रानी साहनी, गोपाल निषाद, मनोज गौड़, राहुल गुप्ता, देवी लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।