फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कैंपियरगंज के अधिवक्ताओं के समर्थन में आया गोला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन

Wed, 10 May 2023 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों के तबादले की मांग को लेकर 27 अप्रैल से कार्य बहिष्कार कर रहे हैं कैंपियरगंज के अधिवक्ता
विज्ञापन

गोला में अधिवक्ताओं ने बैठक कर लिया कार्य बहिष्कार का निर्णय
कैंपियरगंज/गोला। कैंपियरगंज तहसील मुख्यालय के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बीते 27 अप्रैल से कार्य बहिष्कार कर रहे अधिवक्ताओं के समर्थन में अब गोला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन भी आ गया है। मंगलवार को गोला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कैंपियरगंज के अधिवक्ताओं के समर्थन में कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया।
उधर, कैंपियरगंज में बार एसोसिएशन के मंत्री गोविंद पाठक व कमलेश कुमार की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी कर सभा आयोजित की। इस मौके पर गोपाल जायसवाल, जयहिंद, राम सिद्ध यादव, कमलाकांत, प्रभु नारायण पांडेय, संतोष सिंह, हेमंत यादव, दिलीप मिश्र, जैनुल आब्दीन, सुनील मिश्र, संजय, राम आद्या, श्रवण त्रिपाठी, गुरु प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, कैंपियरगंज बार एसोसिएशन ने अन्य संघों से समर्थन मांगा था। इसी क्रम में गोला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को बैठक आयोजित कर विचार विमर्श के बाद न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। महामंत्री हरिवंश मणि शर्मा ने बताया कि सर्वसम्मति से कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष रंतिदेव मिश्रा ने की। इस मौके पर गिरजेश शाही, हरिकेश यादव, श्रीनिवास पांडेय, भारद्वाज पांडेय, वीर बहादुर चंद, रामनाथ, जुबेर अहमद, रामनिवास यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें