गोरखपुर के सहजनवां इलाके के भीटी रावत के पास ग्रीन स्पाइस कैफे में देह व्यापार का शनिवार को भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने संचालक, वेटर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में संचालक ने पुलिस को बताया कि एक से दो हजार रुपये काॅल गर्ल को देता है और फिर इसके बदले ग्राहक के हिसाब से रुपये वसूल लेता है।
पुलिस को संचालक के मोबाइल फोन से कई लड़कियों के फोटो मिले हैं, जिन्हें होटल में बुलाया जाता है।
पुलिस ने संचालक, वेटर समेत चार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने दो कॉल गर्ल को भी आरोपी बनाया है, लेकिन उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान रेस्टोरेंट संचालक और वार्ड नंबर दस निवासी लुचुई निवासी चंद्रकेतु, बरईपार निवासी प्रमोद चौरसिया, खलीलाबाद शेरपुर निवासी अतामुद्दीन उर्फ गोलू, खलीलाबाद असरफाबाद मो. हुसैन के रूप में हुई है।
वहीं, संतकबीरनगर की रहने वाली दो युवतियों को भी देह व्यापार का आरोपी बनाया गया है। सीओ अनुराग सिंह के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि ग्रीन स्पाइस कैफे में देह व्यापार किया जा रहा है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस पहुंची तो रेस्त्रां की आड़ में देह व्यापार का पता चला।
अंदर जाने पर देखा गया कि दो कमरों में युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में थे। आरोपियों के पास से कई आपत्तिजनक सामान बरामद करने के बाद पुलिस ने सीओ की तहरीर पर देह व्यापार का केस दर्ज कर चार आरोपियों को जेल भिजवा दिया।
एक-एक हजार रुपये में आई थी युवतियां
पुलिस ने पूछताछ की तो युवतियों ने बताया कि एक-एक हजार रुपये लेकर वह आई है। इसके बाद पुलिस ने संचालक व वेटर से पूछताछ की तो उन्होंने कई लड़कियों का फोटो दिखाया। बताया कि ग्राहकों को यही फोटो दिखाकर पसंद करता है और फिर उसी लड़की को बुलाया जाता है।