फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गैंगस्टर के आरोपी पशु तस्करों की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज। इलाके के जंगल बब्बन गांव में पशु तस्करों के मकान व अन्य संपत्तियों को जब्त कर लिया गया है। गैंगस्टर एक्ट के तहत तहसील प्रशासन व पुलिस पहुंची और इमामुद्दीन व शाहिद अली के मकान पर सरकारी ताला लगा दिया। दोनों के खिलाफ कई थानों में केस दर्ज हैं। पुलिस ने नोटिस चस्पा कर जब्ती की कार्रवाई की। कैंपियरगंज थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि इमामुद्दीन के नाम से चार कमरे का एक मकान, गाड़ी थी। वहीं शाहिद अली के नाम से भी एक पक्का मकान था। पुलिस की मौजूदगी में दोनों की संपत्ति जब्त की गई। वहीं इन दोनों के नाम से चंदीपुर में कृषि योग्य जमीन को तहसीलदार व राजस्व की टीम ने जब्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें