फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रसव के दौरान मां और शिशु सुरक्षा के उपायों पर की गई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के होटल रेडिसन ब्लू में युवा आइसोपारब 2023 का शुभारंभ मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान कई अलग-अलग वर्कशाप हुई, जिसमें प्रसव पूर्व, प्रसव के दौरान और प्रसव बाद मां और शिशु की देखभाल पर चर्चा हुई। डॉ. पुशाली एवं डॉ. अंजू अग्रवाल ने प्रसव के दौरान क्या सावधानियां रखनी चाहिए तथा डब्ल्यूएचओ के लेबर केयर गाइड लाइंस पर जानकारी दी। सीटीजी पर डॉ. ममता डगर एवं डॉ. कनिका जैन ने गर्भावस्था के दौरान निगरानी विषय पर जानकारी दी। कार्यशाला में डॉ. साधना गुप्ता, डॉ. हीरालाल कोनार, डॉ. लवीना चौबे, डॉ. तूलिका झा, डॉ. विक्रम वर्धन ने भी विचार रखे। कार्यशाला में डॉ विक्रम सिंह, डॉ. साधना गुप्ता, डॉ. अमृता सरकारी, डॉ. रीना श्रीवास्तव, डॉ. राधा जीना समेत तमाम डॉक्टर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें