फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रैली निकालकर नशा मुक्ति के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीएड विभाग की ओर से आयोजित एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन रविवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन

नशा मुक्ति पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता दिखाई। स्वयंसेवकों ने कंपोजिट विद्यालय, तारामंडल से नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया और नशा के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि युवाओं को नशा मुक्ति की दिशा में आगे बढ़कर एक स्वस्थ और समृद्ध समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें