फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही यूपी बनेगा नर्सिंग शिक्षा का हब : डॉ आलोक

विज्ञापन
जल्द ही यूपी बनेगा नर्सिंग शिक्षा का हब : डॉ आलोक
विज्ञापन
गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग में राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन
विज्ञापन

नर्सों को दी जाए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी जानकारी : डॉ केवी राजू
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. आलोक कुमार ने कहा कि नर्सिंग सेवा समूचे स्वास्थ्य तंत्र का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। इसके बिना स्वास्थ्य सुविधाओं में अच्छे काम की उम्मीद नहीं की जा सकती है। इसके महत्व को देखते हुए प्रदेश में नर्सिंग की सेवाओं को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसकी बदौलत जल्द ही यूपी नर्सिंग शिक्षा का हब बनेगा।
प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा, रविवार को गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग में ''''स्वास्थ्य सेवाओं की नई चुनौतियां एवं नर्सों की भूमिका'''' विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नर्सिंग क्षेत्र को लेकर बेहद संवेदनशील है। प्रयास है कि आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षित और दक्ष नर्सों की संख्या में कोई कमी न रहे। इस लक्ष्य को पूरा करने में गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने मिशन निरामया के अंतर्गत प्लेसमेंट, स्किल डेवलपमेंट तथा रेटिंग कॉलेज के संबंध में भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार डॉ. केवी राजू ने कहा कि शोध पत्रों का उचित मूल्यांकन होना चाहिए। अच्छे संस्थानों को जोड़कर कांफ्रेंस होनी चाहिए। सेमिनार में क्विक लर्निंग आवश्यक है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा रोबोट को कैसे हैंडल करें, यह नर्सों को को सिखाया जाए। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी की कंसल्टेंट डॉ नीतू देवी ने कहा कि नर्सिंग में अवसरों की पर्याप्त उपलब्धता है। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. यूपी सिंह ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमेशा से बेटियां आगे रही हैं। कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी, प्राचार्य डॉ. मंजूनाथ एनएस ने डॉ. सारिका सक्सेना ने भी अपने विचार रखे। कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने स्वागत तथा धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ. डीएस अजीथा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें