फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी: प्रो. एएन तिवारी को मिला वर्ष 2020 का मालवीय आउटस्टैंडिंग टीचर्स अवार्ड, कई और हुए सम्मानित

Mon, 16 Aug 2021 03:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

विश्वविद्यालय में तीस वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके अधिकारियों और कर्मचारियों को भी कुलपति ने माला पहनाकर, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
mmmut gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रो. एएन तिवारी को वर्ष 2020 के मालवीय आउटस्टैंडिंग टीचर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान के रूप कुलपति प्रो. जेपी ने उन्हें 25000 रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही विश्वविद्यालय में तीस वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके अधिकारियों और कर्मचारियों को भी कुलपति ने माला पहनाकर, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान पाने वालों में सुरेन्द्र श्रीवास्तव, (भंडार अधिकारी), बाल कृष्ण वाजपेई एवं संजय कुमार श्रीवास्तव (कंप्यूटर ऑपरेटर), त्रियुगी नारायण, (पंच ऑपरेटर) तथा अवध नाथ राम (मैकेनिक ग्रेड बी) शामिल रहे।
विज्ञापन

 
सम्मानित हुए कोरोना वॉरियर
इस अवसर पर कोरोना काल में उल्लेखनीय सेवाओं के विभिन्न शिक्षकों और कर्मचारियों को 'कोरोना वॉरियर सम्मान' से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में डॉ. हरीश चंद्र, डॉ. अमित बर्नवाल, प्रदीप कांत सिंह, मनोज बालोनी, अशोक मिश्र, राहुल कुमार मिश्र, बृजनंदन प्रजापति, रामबली, शिव प्रसाद, राधे श्याम, अवनीश कुमार, राम नगीना, विंध्याचल, महेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, एवंराजेश्वर निषाद शामिल रहे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग 52 कर्मचारियों को भी उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए विश्वविद्यालय महिला क्लब की अध्यक्ष सरोज पांडेय ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव प्रो बृजेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अभिजित मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें