फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: गोरखपुर में और बढ़ा 1000 ऑक्सीजन गैस सिलिंडर का उत्पादन, तीसरी यूनिट भी हुई शुरू

Mon, 10 May 2021 02:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

मोदी केमिकल्स की ऑक्सीजन प्लांट की तीसरी यूनिट भी शुरू हुई
विज्ञापन
ऑक्सीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑक्सीजन गैस की किल्लत के बीच गोरखपुर में 1000 सिलिंडर ऑक्सीजन का उत्पादन और शुरू हो गया। मोदी केमिकल्स के तीसरे प्लांट से ऑक्सीजन गैस सिलिंडर की रिफिलिंग से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन


इसी क्रम में उद्यमी प्रवीण मोदी ने रविवार को एक और ऑक्सीजन प्लांट से उत्पादन शुरू कर दिया। हालांकि, क्षमता 12 सौ सिलिंडर की है, लेकिन फिलहाल प्रतिदिन एक हजार सिलिंडर का उत्पादन हो सकेगा। इस प्लांट में भी लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन बाहर से मंगाई जाएगी। यह प्लांट अयोध्या में था और काफी समय से बंद था।

मोदी केमिकल्स के प्रवीण मोदी ने बताया कि अयोध्या की ऑक्सीजन फैक्ट्री में कुछ विवाद के कारण मशीन फंसी हुई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष पहल पर अयोध्या के स्थानीय जिला प्रशासन की ओर से भी इस संबंध में सहयोग किया गया। अयोध्या के डीएम ने दोनों पक्षों को बुलाकर बात की और विवाद सुलझ गया।
विज्ञापन


इसके बाद फैक्ट्री में पड़ी मशीन गोरखपुर ले आई गई। मात्र 24 से 30 घंटे में मशीन को इंस्टॉल भी कर दिया गया है। साथ ही उत्पादन भी शुरू कर दिया गया है। प्रवीण मोदी ने बताया कि इस प्लांट के लग जाने से अब उनके तीनों प्लांट में रोजाना लगभग 4400 ऑक्सीजन सिलिंडर की रिफिलिंग संभव हो सकेगी। प्राथमिकता सभी अस्पतालों को ऑक्सीजन सिलेंडर देने की रहेगी, लेकिन होम आइसोलेशन वाले मरीजों को भी राहत देने की कोशिश की जाएगी।

 

विज्ञापन

अन्नपूर्णा गैसेज में भी जल्द शुरू होगा उत्पादन

गीडा में हवा से ऑक्सीजन बनाने के लिए एक और प्लांट को युद्धस्तर पर तैयार किया जा रहा है। जल्द से जल्द उत्पादन शुरू करने के लिए इसमें एयरफोर्स की भी मदद ली जा रही है। ट्रायल का काम लगभग पूरा हो चुका है। हवा से ऑक्सीजन बनाने वाले इस प्लांट में मोटर, टैंक आदि का ट्रायल किया जा चुका है।

माना जा रहा है कि अगले एक से दो दिन में उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। यहां भी प्रतिदिन 1500 से 1700 ऑक्सीजन सिलेंडर तैयार होंगे। इसी क्रम में गोरखपुर ऑक्सीजन एवं हेल्थकेयर फर्म की ओर से भी प्लांट लगाने की तैयारी की जा रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें