फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों का सिलिंडर: गोरखपुर में बिजली गुल होने से ऑक्सीजन प्लांट से उत्पादन ठप, अधिकारियों में मची अफरा-तफरी

Thu, 22 Apr 2021 11:20 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

रात तकरीबन तीन बजे से बिजली गुल होने की वजह से दोनों प्लांट पूरी तरह बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
ऑक्सीजन गैस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में बुधवार देर रात आयी आंधी और बारिश का असर गुरुवार सुबह ही दिखने लगा। तेज आंधी के कारण गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण गीडा के कई इलाकों में रात से बिजली नहीं है। इसमें ऑक्सीजन बनाने वाले दो प्लांट भी शामिल हैं। रात तकरीबन तीन बजे से बिजली गुल होने की वजह से दोनों प्लांट पूरी तरह बंद हो गए हैं।
विज्ञापन


अचानक से बिजली आपूर्ति ठप होने की सूचना पर निगम और प्रशासन के अधिकारी भागकर गीडा पहुंचे। रात 2:30 बजे से गुल हुई बिजली सुबह 8:30 बजे बहाल हुई। इसके बाद ऑक्सीजन प्लांट को शुरू कर उत्पादन शुरू किया गया। उधर ऑक्सीजन प्लांट बंद होने से शहर के अस्पतालों में ऑक्सीजन के लिए अफरा-तफरी शुरू हो गई। निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन का बैकअप से काम चलाया जा रहा।

बता दें कि बरहुआ के 132 केवी पारेषण उपकेंद्र पर रात 2:30 बजे बिजली गिरने से 33 केवी का सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण गीडा के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। इन्हीं में से ऑक्सीजन बनाने वाले दो प्लांट भी शामिल हैं। बिजली गुल होने के कारण दोनों प्लांट पूरी तरह बंद हो गए, जिससे उत्पादन अचानक से ठप हो गया।
विज्ञापन


देर रात ही सूचना पर बिजली निगम के अफसरों के साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट भी गीडा पहुंचे। जेनरेटर चलवाकर आपूर्ति शुरू कर उत्पादन करवाने का प्रयास किया गया।

अवर अभियंता गीडा ने बताया कि ट्रांसमिशन में दिक्कत आने की वजह से गीडा के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई थी। इसी में दोनों ऑक्सीजन प्लांट भी थे। बिजली गुल होने की वजह से ऑक्सीजन उत्पादन का संकट बना रहा। सुबह आपूर्ति बहाल होने के बाद प्लांट में उत्पादन का काम भी शुरू हुआ।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें