फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. शंभुनाथ को मिलेगा विमलादेवी स्मृति सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रो. शंभुनाथ को मिलेगा विमला देवी स्मृति सम्मान
विज्ञापन

गोरखपुर। कुशीनारा उच्च अध्ययन संस्थान की ओर से हिंदी साहित्य में मौलिक और सृजनात्मक योगदान के लिए विमला देवी स्मृति सम्मान इस वर्ष प्रख्यात आलोचक और कोलकाता विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. शंभुनाथ को दिया जाएगा। सोमवार को यह निर्णय संस्थान की ओर से नामित निर्णायक मंडल ने सर्वसम्मति से लिया।
प्रो. शंभुनाथ को सम्मान पत्र और 11 हजार रुपये नकद दिए जाएंगे। प्रो. शंभुनाथ ने नवजागरण और हिंदी साहित्य, प्रेमचंद, रामचंद्र शुक्ल, रामविलास शर्मा, अस्मिता संघर्षों का हिंदी साहित्य पर पड़ने वाला प्रभाव सहित करीब 24 से ज्यादा पुस्तकों का लेखन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकरीबन इसी संख्या में पुस्तकों का उन्होंने संपादन भी किया है। निर्णायक मंडल में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनिल राय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. सदानंद शाही, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. सर्वेश मौर्य और डॉ. उन्मेश कुमार सिन्हा शामिल रहे। यह जानकारी संस्थान के सचिव आनंद पांडेय ने दी। बताया कि यह आयोजन अगले वर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें