फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में अब जूते भी होंगे सैनिटाइज तभी मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में अब जूते भी होंगे सैनिटाइज तभी मिलेगा प्रवेश गोरखपुर । रेलवे में अब जूते भी सैनिटाइज करने के बाद ही दफ्तर में प्रवेश करना होगा। प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय (पीसीसीएम) में सोमवार को इसकी शुरुआत हो गई। मुख्य गेट पर ही ट्रे में हाइपोकलोलोराइट का घोल बनाकर रख दिया गया है। रेलकर्मी ही नहीं आने-जाने वाले लोग ट्रे में जूते सैनिटाइज के बाद ही गेट के अंदर प्रवेश कर रहे हैं। गेट के पास ही सेंसरयुक्त सैनिटाइजर लगाया गया है। जूता के बाद गेट पर हाथ भी सैनिटाइज हो जा रहे हैं। इसके बाद ही लोग विभाग के कार्यालयों में प्रवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें