फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद सुलझा, प्रो. ओपी पांडेय बने विज्ञान संकाय के नए डीन

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाद सुलझा, प्रो. ओपी पांडेय बने विज्ञान संकाय के नए डीन गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में विज्ञान संकाय के डीन पद पर वरिष्ठता को लेकर विवाद सुलझ गया है। कुलपति के निर्देश पर रसायनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. ओपी पांडेय को नया डीन नियुक्त किया गया है। प्रो. हरिशरण के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली हो गया था। दो शिक्षकों के आवेदन के बाद विवाद की स्थिति को देखते हुए कुलपति ने वाणिज्य संकाय के डीन प्रो. अवधेश तिवारी को अस्थायी रूप से कार्यभार सौंपा था। कुलसचिव डॉ ओम प्रकाश ने मंगलवार को प्रो. पांडेय के नया डीन नियुक्त किए जाने का आदेश जारी कर दिया। प्रो. पांडेय गोरखपुर विश्वविद्यालय में मुख्य नियंता सहित विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य कर चुके हैं। प्रतिष्ठित शिक्षक श्री सम्मान से भी उत्तर प्रदेश सरकार उन्हें विभूषित कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें