फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे कर्मी ससुर की स्कूटी से प्रिया के शव को लगाया था ठिकाने

विज्ञापन
विज्ञापन
- शव को ठिकाने लगाने के बाद प्रिया के कपड़ों को नदी किनारे फेंक कर भाग निकले थे आरोपी
विज्ञापन

- प्रिया को आरोपी ने पीपीगंज में किराए के मकान में ठहराया था, शादी का दिया था झांसा
संवाद न्यूज एजेंसी
भरोहिया (गोरखपुर)। मुंबई की युवती की हत्या में पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी विजय ने प्रिया को गांव में न रखकर पीपीगंज में किराए के एक मकान में ठहराया था। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए विजय ने रेलवे में तैनात अपने ससुर की स्कूटी का इस्तेमाल किया। यहीं नहीं लौटते समय प्रिया के कपड़े अलग कर नदी किनारे फेंक दिए ताकि पुलिस और परिजन उसकी पहचान न कर सकें।
पुलिस ने इस मामले में विजय की पत्नी संध्या और उसकी साली को भी हिरासत में लिया है। उसकी साली पीपीगंज में ब्यूटी पार्लर संचालित करती है। पूछताछ से पता चला है कि हत्या की साजिश में केवल विजय ही नहीं, बल्कि अन्य लोग भी शामिल थे। वहीं किराए के कमरे में युवती को रखने के दौरान आरोपी ने उसका आधार कार्ड बनवाने और शादी का झांसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 साल पहले हुई थी विजय की शादी
विजय की शादी 10 साल पहले पीपीगंज वार्ड नंबर पांच सपहिया निवासी संध्या से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। आठ साल की बेटी और दो साल का बेटा है। विजय की सास यशोदा को जब वारदात की जानकारी हुई तो वह सदमे में आ गईं। पहले तो वह कुछ भी बताने से इन्कार करती रहीं, लेकिन बाद में फफक कर रो पड़ीं। उनका कहना है कि बेटी और दामाद की नादानी के चलते उनके दोनों मासूम बच्चों का अब भविष्य भी खतरे में पड़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें