हवाई अड्डे पर प्रियंका गांधी का स्वागत करते कांग्रेसी नेता
- फोटो : स्त्रोत- पार्टी
बुधवार सुबह 11 बजे जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का गोरखपुर हवाई अड्डा परिसर में स्वागत किया। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर बुके देकर प्रियंका गांधी का स्वागत किया।
दरअसल, प्रियंका गांधी बिहार चुनाव प्रचार के लिए जाते समय गोरखपुर हवाईअड्डे पर रूकीं थी। ट्रांजिट विजिट पर गोरखपुर एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी थोड़ी देर के लिए रुकने के दौरान पार्टी के नेताओं ने उनसे भेंट किया। प्रियंका ने जिलाध्यक्ष से पार्टी के नेताओं का हालचाल लिया।
इसके बाद बिहार चली गई। इस दौरान डॉ सुरहीता करीम, गोरखलाल श्रीवास्तव, जयंत पाठक, विनोद कुमार पांडेय, सत्येंद्र निषाद, श्रीश उपाध्याय व उत्कर्ष पांडेय मौजूद रहे।