फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: निजी टाउनशिप से खुलेगा सस्ते घरों का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
- ईडब्ल्यूएस-एलआईजी को मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पाम पैराडाइज परियोजना से वंचित रहे ईडब्ल्यूएस और एलआईजी वर्ग के लोगों के लिए नया साल राहत और उम्मीद लेकर आ रहा है। शहर में पहली बार निजी क्षेत्र द्वारा विकसित की जा रही इंटीग्रेटेड टाउनशिप में आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न आय वर्ग के लिए 10 प्रतिशत फ्लैट या भूखंड आरक्षित करना अनिवार्य किया गया है। इससे हजारों परिवारों के अपने घर का सपना साकार होने की संभावना बढ़ गई है।
अब तक गोरखपुर विकास प्राधिकरण ही टाउनशिप विकसित करता रहा है, लेकिन इस बार निजी क्षेत्र की तीन बड़ी परियोजनाओं को जीडीए से लाइसेंस मिल चुका है। ओमेक्स सोनौली मार्ग पर ताल जहदा के पास 120 एकड़, ऐश्प्रा समूह देवरिया बाईपास के पास ताल कंदला क्षेत्र में 75 एकड़ और जीत एसोसिएट्स रामनगर कड़जहा में 46 एकड़ में इंटीग्रेटेड टाउनशिप विकसित करेगा।
विज्ञापन

कुल 241 एकड़ में बनने वाली इन टाउनशिप में आवासीय के साथ-साथ व्यावसायिक सुविधाएं भी होंगी। गेटेड टाउनशिप में स्कूल, अस्पताल, पार्क, हरियाली, चौड़ी सड़कें, जल निकासी, बिजली और पेयजल की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। ईडब्ल्यूएस और एलआईजी वर्ग को मिलने वाले फ्लैट और प्लॉट भी इन्हीं सुविधाओं से युक्त होंगे। पाम पैराडाइज में मात्र 120 फ्लैटों के लिए 9000 से अधिक आवेदन आए थे, जिससे मांग का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने बताया कि संबंधित कंपनियां 15 से 20 दिनों में डीपीआर प्रस्तुत करेंगी, जिसके बाद परियोजनाओं को गति मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें