नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक दुकानें खुलने से यहां पर लोगों को जरूरत के सामान मिल जाएंगे। इसलिए गोलघर में आने वाले लोग पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के साथ सामान भी खरीद सकेंगे। नगर निगम की तरफ से गोलघर को नो व्हीकल जोन बनाया गया है। लेकिन यह योजना अभी पूरी तरह से अमल में नहीं आ सकी है। नई फर्म का टेंडर फाइनल होने के बाद पूरे गोलघर क्षेत्र में जहां तहां खड़े वाहनों को उठाकर पार्किंग में रखा जाएगा। तब बाइक का 500 रुपये और कार का 1000 रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा। इसमें पुलिस शामिल नहीं होगी। पूरी व्यवस्था नगर निगम के हाथ में रहेगी।
इसे भी पढ़ें: अनाथ नवजातों को मिलेगा पौष्टिक दूध: बीआरडी में खुलेगा मिल्क बैंक, मुख्यमंत्री के हाथों होगा उद्घाटन
सबका सहयोग मांग रहे नगर निगम के अधिकारी
गोलघर में बाजार करने वाले लोग मल्टी लेवल पार्किंग में वाहन नहीं खड़े रहे हैं। क्रेन सर्विस बंद होने से लोगों की मनमानी भी नजर आ रही। बृहस्पतिवार को गोलघर में दुकानों के सामने वाहन खड़े नजर आए। लोग अपने अपने वाहन खड़े करके बाजार करने में मशगूल थे। गोलघर को नो पार्किंग जोन बनाने के लिए नगर निगम के अधिकारी यहां के व्यापारियों और जनता का सहयोग मांग रहे हैं। बुुुधवार को बैठक करके उन्होंने सभी से अपील की थी।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि मल्टी लेवल पार्किंग में जीडीए की तरफ से दुकानें बनाई जा रही हैं। जल्द ही इनका काम पूरा होने की उम्मीद है। निजी फर्म की क्रेन गोलघर से गाड़ी उठाएगी। इसका जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।