उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच निजी बस सेवा शुरू करने के लिए शासन ने निजी बसों के लिए रूट निर्धारित कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत सात रूट बसों के संचालन के लिए निर्धारित किए गए हैं। जिन पर कुल 54 बसें चलाई जाएंगी।
इन रूटों पर चलने वाली बसों का परमिट जारी किया जाएगा। परमिट वाली बसें ही चलने के लिए अधिकृत होंगी। बस को संचालित करने के इच्छुक व्यक्ति 20 दिसंबर तक परिवहन विभाग के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। परमिट शुल्क 7500 रुपये निर्धारित है। इस संबंध में राज्य परिवहन प्राधिकरण के सचिव ने दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।
इन रूटों पर चलेंगी प्राइवेट बसें
- गोरखपुर-कप्तानगंज-छितौनीघाट-बगहा- 12 बसें
- बरहज-सलेमपुर-प्रतापपुर फैक्ट्री-मैरवा-सिवान - 11 बसें
- सलेमपुर-भिंगारी-भवानी छापर, मीरगंज- हथुवा-सिवान - पांच बसें
- समऊर- पडरौना- छितौनी- बगहा- नौ बसें
- बलिया-बक्सर वाया भरौली बार्डर- छह बसें
- बलिया-छपरा वाया मांझी घाट- पांच बसें
- वाराणसी-बक्सर वाया बारा और चौसा- छह बसें