रोडवेज बसों की धमाचौकड़ी यूनिवर्सिटी चौराहे से रेलवे स्टेशन रोड तक ही सीमित नहीं है। डीएम कार्यालय के सामने ने कार्मल स्कूल तक की सड़क पर इनका कब्जा रहता है। सिविल लाइंस के इस रोड पर कई स्कूल हैं, ऐसे में बच्चों को इससे काफी दिक्कत होती है।
लोग बोले
यूनिवर्सिटी चौराहे से रेलवे स्टेशन तक की सड़क पर रोडवेज बसों का कब्जा रहता है। यातायात पुलिस भी बसों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है, ऐसे में आने-जाने में दिक्कत होती है।
-प्रवीण मिश्रा, राहगीर।
इसे भी पढ़ें: बस्ती के कपड़ा व्यापारी पुत्र के अपहरण के आरोपी सगे भाइयों की संपत्ति जब्त,पुलिस ने की कार्रवाई
स्कूल छूटने के दौरान भी रोडवेज की बसें सड़कों पर ही खड़ी रहती है, इससे जाम लग जाता है। जाम लगने से बच्चे परेशान होते हैं, जिम्मेदार बस चालकों पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं।
- सर्वेश, राहगीर।
गोरखपुर डिपो के वर्कशाप को राप्ती नगर में शिफ्ट करा दिया गया है। वर्कशाप में सिर्फ ऐसी बसें खड़ी हैं जिन्हें नीलाम कराना है। कुछ और सामन भी वर्कशाप में बिखरे हुए हैं। इन्हें भी जल्द ही हटवा दिया जाएगा। इसके बाद सड़क पर खड़ी होने वाली बसें वर्कशाप के अंदर खड़ी होने लगेंगी।
- महेश चंद्र, एआरएम गोरखपुर डिपो।