फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जालसाज की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 29 Jun 2020 11:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • 26 जून को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद खराब हो गई थी तबीयत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुकानदारों को फर्जी चेक देकर जालसाजी करने के आरोपी दुर्गा शरण की रविवार की देर शाम मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। 26 जून को रामगढ़ ताल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल जाते ही उसकी तबीयत खराब हो गई थी।

विज्ञापन


जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां मौत हुई है। देर शाम मौत के बाद घरवालों ने हंगामा शुरू कर दिया, मगर पुलिस ने समझाकर शांत कराया।

जानकारी के मुताबिक, तारामंडल सिद्धार्थनगर निवासी अजय के हार्डवेयर की दुकान से जालसाजी हुई थी। रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने शुक्रवार को चिड़ियाघर के सामने से दुर्गा शरण जायसवाल को जालसाजी के मामले में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गा शरण पर आरोप था कि वह बिहार व यूपी के सीमावर्ती जिलों के दुकानदारों को फर्जी चेक देकर सामान लेकर फरार हो जाता था। उसके पास से छह लाख रुपये का सामान भी बरामद हुआ था। मूल रूप से बिहार के सिवान के मैरवा निवासी दुर्गा शरण जायसवाल देवरिया के भुजौली कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था।

जेलर प्रेम सागर शुक्ला के बताया कि 26 जून को दुर्गा शरण जब जेल में दाखिल हुआ तो उसकी तबीयत खराब हो गई। जेल के डॉक्टर की सलाह पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

रविवार की शाम करीब सात बजे उसकी मौत हो गई। दुर्गा शरण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जेल प्रशासन के जरिए पुलिस ने उसके घरवालों को सूचना भेजवा दी थी जिसके बाद रात में पहुंचने परिजनों ने हंगामा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें