फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रस्तावित वानिकी विश्वविद्यालय स्थल का प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

Sun, 17 May 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेतवर बाजार। कैंपियरगंज वन रेंज स्थित भारी वैसी नर्सरी में प्रस्तावित वानिकी विश्वविद्यालय की आरक्षित भूमि का शनिवार को प्रमुख सचिव वन वी. हेकाली झिमोमी ने निरीक्षण किया। उन्होंने यूनिवर्सिटी फॉरेस्ट कॉलेज और जटायु केंद्र का भी जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने भूमि की स्थिति, सीमांकन और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि शासन स्तर से परियोजना के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। विश्वविद्यालय का शिलान्यास जल्द ही मुख्यमंत्री करेंगे। करीब 590 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह वानिकी विश्वविद्यालय लगभग 125 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा। विश्वविद्यालय की स्थापना से पूर्वांचल में वन अनुसंधान, पर्यावरण संरक्षण और उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। प्रमुख सचिव ने जटायु केंद्र की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और उसे बेहतर ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।



इस दौरान मुख्य वन संरक्षक गोरखपुर बीसी ब्रह्मा, डीएफओ विकास यादव, एसडीओ विनीत सिंह, क्षेत्राधिकारी सीपी चंद, डिप्टी रेंजर राहुल सिंह, फॉरेस्ट गार्ड आकाश, विवेक मौर्य व अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें