फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दौड़ में वाराणसी के प्रिंस व प्रीति बनीं विजेता

विज्ञापन
दौड़ में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत आयोजित खेल महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार को दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें पुरुष वर्ग में वाराणसी के प्रिंस और महिला वर्ग में भी वहीं की प्रीति विजेता बनीं। वाराणसी के राजकुमार यादव व देवरिया की आंचल पासवान दूसरे और वाराणसी के जुगनू व गोरखपुर की रितू तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय पहलवान/अध्यक्ष जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह और विशिष्ट अतिथि अर्जुन अवार्डी प्रेम माया, चंद्रविजय सिंह, रामउग्रह चौहन ने रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम मेन गेट से हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। दौड़ यूनिवर्सिटी चौराहा, छात्रसंघ चौराहा, पैडलेगंज होते हुए वाटर स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स रामगढ़ताल पहुंचकर संपन्न हुई।
इस दौरान सुकोमल पाल, शैलेंद्र सिंह, अमित कुमार सिंह, रंजीत पटेल, राशिद कमाल, मदन यादव, बब्लू शाही, महेंद्र यादव, नीरज चौरसिया, मोविन अंसारी, मो. आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


..........

प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
छह जनवरी से 12 जनवरी के बीच संपन्न हुए दौड़ महिला/पुरुष एवं बैंडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी, बास्केटबाॅल, टेबल टेनिस, रोइंग, जिम्नास्टिक, शतरंज, गोल्फ, पिक्कल बॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट, जूनियर वाॅलीबाल बालक/बालिका वर्ग, फुटबाॅल, हॉकी और बाॅक्सिंग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को समापन समारोह में पुरस्कृत किया गया। रीजनल स्पाेर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सांसद रवि किशन शुक्ल ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मनीष सिंह, सत्या पांडेय, रिता मिश्रा, बीएन मिश्रा, प्रभात कुमार पांडेय, जय यदुवंशी, आले हैदर, आजाद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें