गोरखपुर। नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में प्राथमिक शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। शासन की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत तीन और चार दिसंबर को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी ही शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए पात्र होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला स्तर पर केंद्रों के निर्धारण और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था अनिवार्य होगी, सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहेगा। संवाद