फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में कोरोना की बढ़ती संख्या को लेकर कमिश्नर ने दिया निर्देश, कहा- सीएचसी और पीएचसी पर जांच की संख्या बढ़ाई जाए

Thu, 06 Aug 2020 11:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कमिश्नर जयंत नार्लिकर।(file) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को रोकने और मौत की दर को कम करने को लेकर कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए हैं। टीम भावना के साथ कार्य करने की बात कहते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की बात भी कही है। उन्होंने सीएचसी और पीएचसी पर टेस्टिंग बढ़ाने को कहा। वह एनेक्सी सभागार में कोरोना से संबंधित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


कहा कि सभी सीएचसी/पीएचसी पर एमवाईसी कोविड मैनेजमेंट में पूरा सहयोग करें। यदि कोई पॉजिटिव आता है तो उसके नियमानुसार कार्रवाई की जाए। कहा कि संक्रमित व्यक्ति को रेफर कर देना ही एमवाईसी की जिम्मेदारी नहीं है। बल्कि उसका टेस्टिंग करते हुए उपलब्ध संसाधनों का प्रयोग करते हुए रेफर किया जाए। कहा कि पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश अधिक से अधिक की जाए।

सीएचसी और पीएचसी पर टेस्टिंग बढ़ाया जाए। आशा, एएनएम प्रतिदिन कम से कम 20 से 25 घरों की निगरानी करें। निजी अस्पतालों में भी ट्रूनेट मशीन लगाने के निर्देश देते हुए सीएमओ से कहा कि यह सुनिश्चित हो कि एंबुलेंस नियत समय पर मरीज को सेवाएं प्रदान करें।
विज्ञापन


डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि कोविड-19 के मरीजों की जांच के लिए रैपिड एक्शन टीम का गठन किया गया है। 10 टीमें शहरी क्षेत्र में तथा 10 शहर से बाहर लगाए गए हैं। बताया कि रैपिड टीम से डोर-टू-डोर सर्वे कराया जा रहा है। इस दौरान तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें