जगदीशपुर (गोरखपुर)। एम्स थाना क्षेत्र के नंदानगर में मंगलवार सुबह गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग के किनारे करीब 18 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्स थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। उसके शरीर पर काले रंग का लोअर और गुलाबी रंग की हाफ टी-शर्ट मौजूद था। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक चलती ट्रेन से गिर गया होगा। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त कराने के साथ ही मामले की जांच में जुटी है।