मीडिया कर्मी और वीआईपी इन रास्तों से जाएंगे
- शहर क्षेत्र या जनपद के किसी भी क्षेत्र से आने वाले वीआईपी, जनप्रतिनिधि के वाहन हरबर्ट बंधा से प्रवेश कर मछली मंडी के पास पार्क होगा।
- वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग माया टाकीज में होगी।
- पुलिस के दो पहिया वाहनों की पार्किंग ज्योतिबा राव फुले छात्रावास बंधा के बगल में होगी।
- पुलिस के चारपहिया वाहन अंध विद्यालय परिसर में पार्क होंगे।
- मीडियाकर्मियों के दो पहिया वाहन नेहरू पार्क की बाउंड्री के पास पार्क होंगे।
- पुलिस, पीएसी व अर्धसैनिक बल के बड़े वाहन इंडियन आयल पेट्रोल पंप के पास बंधे के किनारे खड़े होंगे।
- अन्य चार पहिया वाहन राजकीय आईटीआई कॉलेज परिसर (लालडिग्गी) में खड़े होंगे।
- आमंत्रित व्यक्तियों के वाहनों की पार्किंग गीता प्रेस उत्तरी द्वार साहबगंज बाजार रोड (गीताजंली होटल से गीता प्रेस उत्तरी द्वार तक) पर होगी।
गीता प्रेस में आमंत्रित सदस्यों का रूट
गोरखनाथ, तिवारीपुर, सुरजकुंड क्षेत्र, मोहद्दीपुर क्षेत्र व गोलघर क्षेत्र, देवरिया बाईपास, टीपीनगर, नौसढ़ तिराहा, गीडा क्षेत्र से आने वाले आमंत्रित सदस्य, हरबर्ट बंधा के रास्ते इंडियन आयल पेट्रोल टंकी से दाहिने मुड़कर साहबगंज बाजार पार करते हुए गीता प्रेस उत्तरी द्वार से प्रवेश करेंगे। वाहन गीतांजलि होटल रोड पर पार्क करेंगे।