दीक्षांत समारोह में मंच पर बैठी राष्ट्रपति, गर्वनर और संबोधित करते सीएम योगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम को लगभग 4 बजे एम्स परिसर पहुंची। राष्ट्रपति ने एम्स के कार्तिक अरोड़ा, मानस पंत, आजमी अमीन, पर्ल यादव, श्वेता कुमारी, आदित्य पांडे, सौम्य पांडे और वैभव शर्मा को मेडल पहनाया। कहा कि एम्स की चिकित्सा व्यवस्था ने पूरी दुनिया में भारत की छवि को और मजबूत बनाया है । चिकित्सा पर्यटन के लिहाज से भारत एक महत्वपूर्ण देश बन गया है, विश्व के तमाम देशों की अपेक्षा भारत की चिकित्सा व्यवस्था सस्ती है।