फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: त्योहार में आग से झुलसे लोगों के इलाज की तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी सीएचसी-पीएचसी पर भेजी गईं जरूरी दवाएं, ऑक्सीजन का 24 घंटे होगा इंतजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दिवाली के दिन पटाखाें के अलावा आग लगने की घटना में झुलसे लोगों का सरकारी अस्पतालों में तत्काल उपचार किया जाएगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल के अलावा सभी सीएचसी-पीएचसी पर डॉक्टरों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। जले पर लगाने के लिए मरहम और अन्य दवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। 24 घंटे ऑक्सीजन का भी इंतजाम रखा जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में 40 बेड आरक्षित किए गए हैं, जिसमें से 20 इमरजेंसी एवं ट्राॅमा सेंटर में आरक्षित किए गए हैं। जिला अस्पताल में भी 20 बेड आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा सभी सीएचसी-पीएचसी पर 5-5 बेड आरक्षित किए गए हैं। जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में बर्न वार्ड में भी अलग से बेड आरक्षित किए गए हैं। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि सभी सीएचसी पर एक-एक एम्बुलेंस अतिरिक्त लगाई गई है। जनरल फिजिशियन, हड्डी, चर्म रोग के डॉक्टर ऑन कॉल ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। किसी भी तरह की आपात स्थिति के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें