फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के आगमन की तैयारी: छात्रनेता समेत 12 के घरों पर नोटिस चस्पा, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Mon, 06 Dec 2021 03:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मनीष ओझा ने कहा कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। यह नोटिस इनाम है। अगर समाजसेवा और किसी की आवाज को उठना धारा 149 का उल्लंघन करना है
विज्ञापन
नोटिस चस्पा करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी के बीच ही समूह बनाकर अफरातफरी मचाने के संदेह पर पुलिस ने रविवार को छात्रनेता मनीष ओझा सहित 12 के घरों पर धारा 149 के तहत नोटिस चस्पा किया है। पुलिस कांग्रेस, सपा व अन्य विरोधी दलों से जुड़े लोगों के घर पर नोटिस लेकर पहुंची थी ताकि कोई भी कानून व्यवस्था को बिगाड़कर अशांति ना फैला सके।
विज्ञापन


यह कार्रवाई एलआईयू की गोपनीय रिपोर्ट पर की गई है। नोटिस चस्पा होने के बाद छात्रनेता मनीष ओझा ने कहा कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।

यह नोटिस इनाम है। अगर समाजसेवा और किसी की आवाज को उठना धारा 149 का उल्लंघन करना है तो यह बार-बार करूंगा। मैं, डरने वाला नहीं। सात दिसंबर को कार्यक्रम स्थल पर जाकर ज्ञापन दूंगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें