फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डेंगू पीड़ितों के इलाज के लिए तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएमआरसी, बीआरडी और जिला अस्पताल में होगा मरीजों का आरटीपीसीआर
विज्ञापन

डेंगू के लिहाज से संवेदनशील होता है जुलाई से सितंबर तक का मौसम

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। डेंगू के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां कर ली हैं। जिला अस्पताल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और आरएमआरसी में एलाइजा टेस्ट की व्यवस्था रहेगी। वहीं, सभी अस्पतालों में एलाइजा किट भी उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा पिछले साल की तर्ज पर ही इस साल भी डेंगू, मलेरिया की जांच के लिए निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम में भी शुल्क निर्धारण किया जाएगा।
जुलाई से सितंबर तक अस्पताल आए बुखार के मरीजों में डेंगू संक्रमण की एलाइजा किट से जांच होती है। इसमें से अगर कोई मरीज डेंगू का मिलता है तो उसकी पुष्टि के लिए आरटीपीसीआर जांच कराई जाती है। निजी अस्पतालों में यह जांच काफी महंगा होता है। इसीलिए पिछले साल की तर्ज पर इस बार भी उनका रेट तय करने की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी अंगद कुमार सिंह ने बताया कि आरएमआरसी, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में आरटीपीसीआर जांच होगी, जिससे कि संभावित रोगियों का तत्काल उपचार किया जा सके। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें