फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नगर निगम के सड़क सफाई मशीन से चमकेगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
-दो नई मशीन के खरीदने की तैयारी, स्वच्छ भारत मिशन शहरी को लेकर मंगाई जा रही मशीन
विज्ञापन




गोरखपुर। शहर की सड़कों को और अधिक साफ-सुथरा बनाने के लिए नगर निगम अब आधुनिक तकनीक का सहारा लेने जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत नगर निगम मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीन खरीदने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार इन मशीनों के आने से शहर की बड़ी और चौड़ी सड़कों की सफाई अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। मशीन के जरिए धूल और कचरे की सफाई तेजी से होगी, जिससे प्रदूषण में भी कमी आने की उम्मीद है। साथ ही सफाई में लगने वाला समय भी काफी हद तक कम हो जाएगा।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने बताया कि मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन का प्रभावी साधन साबित होगी। विशेष रूप से मुख्य मार्गों और चौड़ी सड़कों की नियमित सफाई के लिए यह काफी उपयोगी रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मशीनों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर लेने वाली एजेंसी को सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी और अगले पांच वर्षों तक मशीनों के रखरखाव व मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी उसी की होगी। नगर निगम जल्द ही दो आधुनिक सड़क सफाई मशीनें खरीदने की तैयारी में है, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें