मृतका की मां लालती देवी का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए गुड़िया को लगातार प्रताड़ित करते थे। इस मामले में रिश्तेदारों के बीच दो बार पंचायत भी हुई थी। मां ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर ही उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया कि पीआरवी-112 के माध्यम से सीएचसी रुद्रपुर के कर्मचारी आवास में गुड़िया विश्वकर्मा पत्नी चमन लाल के मृत मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्टाफ नर्स समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति है।