फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या,तीन हिरासत में; दहेज हत्या का आरोप

Sun, 25 Oct 2026 11:53 AM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

मृतका की मां लालती देवी का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए गुड़िया को लगातार प्रताड़ित करते थे। इस मामले में रिश्तेदारों के बीच दो बार पंचायत भी हुई थी। मां ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर ही उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई।
विज्ञापन
देवरिया में दहेज के लिए गर्भवती महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया के रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के कर्मचारी आवास में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में स्टाफ नर्स समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रविवार सुबह घटना से आक्रोशित मायके वालों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया।

गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के चांदबारी गांव निवासी 32 वर्षीय गुड़िया की शादी करीब पांच साल पहले देवरिया के एकौना थाना क्षेत्र के करहकोल गांव निवासी चमन लाल विश्वकर्मा से हुई थी। उनकी तीन साल की बेटी ज्ञानवी है। गुड़िया वर्तमान में गर्भवती थी। उसकी ननद पूर्णिमा रुद्रपुर सीएचसी में स्टाफ नर्स है। पूरा परिवार सीएचसी परिसर स्थित उसके सरकारी आवास में रहता था।

कमरे में बेड पर मिला महिला का शव

विज्ञापन

शनिवार देर रात करीब 12 बजे हुई घटना की सूचना रविवार रात करीब एक बजे पीआरवी-112 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को गुड़िया कमरे में बेड पर मृत मिली। उसके गले और सिर पर चोट के निशान बताए गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Trending Videos
विज्ञापन

मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मृतका की मां लालती देवी का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए गुड़िया को लगातार प्रताड़ित करते थे। इस मामले में रिश्तेदारों के बीच दो बार पंचायत भी हुई थी। मां ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर ही उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया कि पीआरवी-112 के माध्यम से सीएचसी रुद्रपुर के कर्मचारी आवास में गुड़िया विश्वकर्मा पत्नी चमन लाल के मृत मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्टाफ नर्स समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें